अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन समारोह जयपुर में सम्पन्न

 जयपुर में स्टेच्यु सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम प्रांगण में समारोह हुआ सम्पन्न

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिंह परमार के 5 वर्ष की सेवा के उपरांत चित्तोड़गढ़ से उत्तरप्रदेश स्थानांतरण होने के उपलक्ष में अभिवादन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 30 अगस्त 2024, दोपहर 02:00 बजे महाराजा रेस्टोरेंट, बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में रखा गया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर एंव जयपुर जिले के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। 


समारोह में शामिल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारीगण 


राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के साथ अभिवादन समारोह की शुरुआत की गयी प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा मधू राठौड़ द्वारा उपहार भेंट एवं संगठन महामंत्री सीमा राठौड़ के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिवादन किया गया। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान एवं अभिवादन करते हुए पदाधिकारीगण 


राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत, महिला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षा मधु कंवर राठौड़, राष्ट्रीय महिला महामंत्री सीमा राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत, प्रदेश संरक्षक आरबी सिंह जादौन,  अध्यक्ष रूपक दाईमा, प्रदेश महासचिव फतेह सिंह गौड़, प्रदेश मंत्री जग्गा परमार, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह नरूका, प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सेंगर, भांड रावजी, प्रदेश महिला अध्यक्षा अनीता चौहान, प्रदेश महिला महामंत्री सीमा चौहान, जयपुर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जयपुर जिला उपाध्यक्ष कुंवर प्रवीण सिंह नाथावत, जयपुर जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह कच्छावा, विधि सलाहकार संदीप सिंह राठौड़, विधि सलाहकार जयपुर गोपेंद्र सिंह शेखावत, जयपुर जिला महिला अध्यक्ष मंजू राठौड़, जयपुर जिला संगठन मंत्री पूनम राठौड़ आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार का अभिवादन किया। स्नेह भोज उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

अभिवादन समारोह के दौरान पदाधिकारी गण 


 पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान 


समारोह में शामिल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारीगण 


अभिवादन कार्यक्रम के दौरान पुरुष एवं महिला इकाई सदस्य 

राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला, साफा पहना कर सम्मानित करते हुए पदाधिकारी गण 


जयपुर जिला कार्यकारिणी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार 


समारोह स्थल पर संगठन के पदाधिकारी गण 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Do leave your comments

'रण कर-कर रज-रज रंगे, रज-रज डंके रवि हुंद, तोय रज जेटली धर न दिये रज-रज वे रजपूत " अर्थात "रण कर-कर के जिन्होंने धरती को रक्त से रंग दिया और रण में राजपूत योद्धाओं और उनके घोड़ो के पैरों द्वारा उड़ी धूल ने रवि (सूरज) को भी ढक दिया और रण में जिसने धरती का एक रज (हिस्सा) भी दुश्मन के पास न जाने दिया वही है रजपूत।"